वंदे मातरम की अनिवार्यता पर शशि थरूर को होने लगी चिंता, बोले- नतीजा उलटा न हो जाए
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने 'वंदे मातरम' को सरकारी कार्यक्रमों में पूरी तरह गाने की अनिवार्यता पर सवाल उठाया है, उनका तर्क है कि राष्ट्रगीत को पूर्ण रूप से गाने में लगने वाला लंबा समय दर्शकों के धैर्य की परीक्षा ले सकता है। यह टिप्पणी 'राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026' के बाद आई है, जिसके तहत वंदे मातरम को भी राष्ट्रगान जैसी कानूनी सुरक्षा मिली है और अब इसे सरकारी कार्यक्रमों में पूरा गाना अनिवार्य होगा। थरूर ने जन गण मन और वंदे मातरम की अवधि की तुलना करते हुए नई व्यावहारिकता पर चिंता व्यक्त की है।