Oval Office की उस Secret Briefing में क्या था? जिसने Donald Trump से Iran Deal तुड़वा दिया
ओवल ऑफ़िस में हुई एक ज़रूरी उच्च-स्तरीय बैठक ने ईरान के साथ चल रहे टकराव की दिशा ही पूरी तरह बदल दी। 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' के अनुसार, रणनीतिक रूप से अहम 'स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़' में कमर्शियल जहाजों पर ईरान के हमलों के बारे में मिली नई खुफिया जानकारी से राष्ट्रपति ट्रंप को यकीन हो गया कि तेहरान अब नाजुक युद्धविराम का पालन करने के लिए तैयार नहीं है।



























































