Kerala का अगला CM कौन? Shashi Tharoor ने बढ़ाया सस्पेंस, कहा- अभी चर्चा नहीं
केरल विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस-नीत यूडीएफ को बढ़त मिलती दिख रही है, जिस पर सांसद शशि थरूर ने राज्य में नीतिगत बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री पद के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस आलाकमान करेगा।



























































