Magnus Carlsen ने बचाई 2800 रेटिंग, प्रज्ञाननंदा ने अभिमन्यु मिश्रा को हराया

बुडापेस्ट में टोटल शतरंज पायलट टूर्नामेंट के दौरान मैग्नस कार्लसन ने व्लादिस्लाव आर्टेमिएव को 11-9 से हराकर फास्ट क्लासिक में अपनी पहली जीत हासिल की। वहीं 21वें स्थान के मुकाबले में भारत के आर प्रज्ञाननंदा ने अमेरिका के अभिमन्यु मिश्रा पर 12-8 की बढ़त बनाई। इस जीत के साथ कार्लसन की लाइव रेटिंग 2804 पहुंच गई, जिससे वह 17 साल में पहली बार 2800 से नीचे जाने से बच गए।
(अपराजिता उपाध्याय) बुडापेस्ट, 20 नवंबर विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने टोटल शतरंज विश्व चैंपियनशिप टूर पायलट में फास्ट क्लासिक में अपनी पहली जीत दर्ज की, जबकि आर प्रज्ञाननंदा ने 21वें स्थान के लिए खेले जा रहे मुकाबले में अभिमन्यु मिश्रा के खिलाफ मैच में पहले दिन बढ़त हासिल कर ली। भारत के दो अन्य खिलाड़ियों अर्जुन एरिगैसी और आर वैशाली को हालांकि अपने-अपने मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। बिबिसारा असाउबायेवा के खिलाफ लगातार दो दिन अपने फास्ट क्लासिक गेम में भाग न लेने के बाद कार्लसन ने इस बार व्लादिस्लाव आर्टेमिएव के खिलाफ रैपिड वर्ग में नहीं खेलने का विकल्प चुना।
पांच बार के विश्व चैंपियन ने कार्लसन ने17वें स्थान के लिए खेले जा रहे मुकाबले में फास्ट क्लासिकल में जीत हासिल करके आर्टेमिएव को 11-9 से हराया। यह इस प्रतियोगिता में फास्ट क्लासिक ने उनकी पहली जीत है। इस जीत के साथ ही कार्लसन की लाइव रेटिंग भी बढ़कर 2804 हो गई।
अगर वह यह मैच हार जाते या ड्रॉ कराते तो 17 साल में पहली बार 2800 के आंकड़े से नीचे आ जाते। प्रज्ञाननंदा ने अमेरिका के मिश्रा को 12-8 से हराया। ब्लिट्ज के पहले गेम 2-2 से बराबर रहे, जिसके बाद प्रज्ञाननंदा ने पहला रैपिड गेम जीता और बाकी के रैपिड और फास्ट क्लासिक गेम ड्रॉ करके बढ़त हासिल की।
एरिगैसी ने हाइक मार्टिरोस्यान के खिलाफ पहले तीन ब्लिट्ज गेम जीते और चौथा गेम ड्रॉ कराकर अच्छी शुरुआत की। लेकिन मार्टिरोस्यान ने फास्ट क्लासिक जीतकर नौवें स्थान के मुकाबले में 14.5-5.5 से जीत हासिल की। वैशाली को 23वें स्थान के मुकाबले के पहले दिन नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से 16-4 से हार का सामना करना पड़ा।
इस बीच नीदरलैंड के ग्रैंडमास्टर अनीश गिरी ने फाइनल के पहले दिन अलीरेज़ा फ़िरोजा को 11-9 से हराया।
अन्य न्यूज़














