Stock Market Crash: पश्चिम एशिया में Tension और Crude Oil की कीमतों में उछाल से सेंसेक्स 553 अंक लुढ़का

Sensex and Nifty
ANI

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट पैदा की है जिससे सेंसेक्स 553 अंक लुढ़क गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारी बिकवाली और कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। शेयर बाजार गिरावट कच्चे तेल की कीमतें सेंसेक्स निफ्टी आज का अपडेट।

 घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में नए सिरे से तनाव बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों तेजी के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। विदेशी संस्थागत निवेशकों की ताजा बिकवाली और वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से भी बाजार पर दबाव बना। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 552.99 अंक टूटकर 77,063.41 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 160.45 अंक फिसलकर 24,050.55 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अदाणी पोर्ट्स और टाटा स्टील के शेयर बढ़त में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 3.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग भी अभी तक नुकसान में रहें। अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.60 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 3,062.27 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 47.01 अंक और एनएसई निफ्टी 4.10 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़