'चंपक' Robot के साथ मस्ती करते नजर आए एमएस धोनी, मैदान पर दोनों ने की एक्सरसाइज- Video

MS Dhoni with Champak Robot
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 23 2026 7:07PM

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले एक बार फिर फैंस की उम्मीद जगी है कि शायद धोनी की मैदान पर झलक देखने को मिल जाएगी। इस मैच से पहले एमएस धोनी का रोबोट चंपक के साथ मस्ती करने का वीडियो वायरल हो रहा है।

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अभी तक आईपीएल 2026 में खेलने नहीं उतर रहे हैं। उनके मैच में शामिल होने को लेकर अब तक संशय बरकरार है। हालांकि, पिछले कुछ समय से वह टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं, इससे पहले वह कई मैचों में टीम होटल में ही रुक गए थे। इस बीच मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले एक बार फिर फैंस की उम्मीद जगी है कि शायद धोनी की मैदान पर झलक देखने को मिल जाएगी। इस मैच से पहले एमएस  धोनी का रोबोट चंपक के साथ मस्ती करने का वीडियो वायरल हो रहा है। 

धोनी इस समय काल्फ स्ट्रेन से उबर रहे हैं और आईपीएल 2026 में सीएसके के पहले 6 मैचों से बाहर रहे। उन्होंने घर के बाहर मुकाबलों के लिए सीएसके के साथ गुवाहाटी और बेंगलुरु की यात्रा भी नहीं की। वह सीएसके के मुकाबलों के दिन चेपॉक भी नहीं गए थे। 

फिलहाल, रोहित शर्मा और एमएस धोनी का इस मुकाबले में खेलने पर सस्पेंस है। बुधवार को दोनों ही खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के साथ ट्रेनिंग करते दिखे। वहीं दोनों की उपलब्धता को लेकर दोनों की टीमों की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़