असद के तख्तापलट के एक साल, अल-शरा ने दुनिया को दिखाया सऊदी वाला 'गुप्त तोहफा'

Sharaa
Newswire
अभिनय आकाश । Dec 9 2025 6:49PM

सीरिया इस वक्त जश्न में डूबा है। इस मौके पर लाखों लोग एक साथ जमा हुए हैं। जमकर आतिशबाजी की गई। तो वहीं अलशारा ने वो खास तोहफा दुनिया को दिखाया जो उन्होंने सऊदी अरब के किंग मोहम्मद बिन सलमान ने दिया था उन्हें।

एक राष्ट्र के तौर पर सीरिया के लिए काफी खास हैआज पूरा सीरिया लिबरेशन डे मना रहा हैयानी वो दिन जब दमिश्क से बशर अल असद की सत्ता का अंत हुआ और करोड़ों डॉलर के इनामी आतंकी रह चुके अलशरा का सीरिया पर राज हुआ। एक देश के तौर पर सीरिया बहुत बड़े बदलाव से गुजर रहा है। सीरिया इस वक्त जश्न में डूबा है। इस मौके पर लाखों लोग एक साथ जमा हुए हैं। जमकर आतिशबाजी की गई। तो वहीं अलशारा ने वो खास तोहफा दुनिया को दिखाया जो उन्होंने सऊदी अरब के किंग मोहम्मद बिन सलमान ने दिया था उन्हें।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका मेहरबान, आतंकी सरगना-सेना प्रमुख पहलवान, ट्रंप आर्ट ऑफ डील के तहत अब Syria का Wanted वाशिंगटन का मेहमान

देश आज भी 14 साल के गृहयुद्ध और 50 साल के दमनकारी शासन से लगे गहरे जख्मों से जूझ रहा है। इस संघर्ष में अनुमानित तौर पर करीब 5 लाख लोग मारे गए और लाखों विस्थापित हुए। असद का पतन, विद्रोहियों के लिए भी किसी झटके से कम नहीं था। असद को रूसी सेना ने निकाला और वह अभी मॉस्को में निर्वासित हैं। सत्ता संभालने के बाद, अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा ने पश्चिमी और अरब देशों के साथ संबंध बनाने के लिए एक सफल कूटनीतिक प्रयास शुरू किया है, जिन्होंने कभी असद का बहिष्कार किया था।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका-वेनेज़ुएला तनाव बढ़ा: ट्रंप की कड़ी चेतावनी के बाद क्षेत्र में सैन्य हलचल तेज

एक पूर्व आतंकी जिस पर करोड़ों डॉलर का इनाम था। वो एक देश के राष्ट्रपति के तौर पर अपने डेलीगेशन के साथ सऊदी अरब पहुंचे। तब सऊदी अरब के किंग मोहम्मद बिन सलमान ने अलशरा के सम्मान में उन्हें एक खास तोहफा दिया था। और देखिए अब इस तोहफे को दिखाने के लिए अलशरा ने कैसे वही दिन चुना जब सीरिया लिबरेशन डे मना रहा है। अलशरा सीरिया की सबसे पवित्र उम्मीद मस्जिद पहुंचे। उन्होंने वही कपड़े पहने हुए थे जो उन्होंने सीरिया में बशर अल असद के तख्ता पलट के दिन पहने थे। इसके बाद उन्होंने सऊदी किंग से मिले तोहफे को दुनिया के सामने दिखाया। काले रंग की इस चादर पर सुनहरे रंग से कुरान की आयतें उकेरी गई। यह वो चादर है जिससे पवित्र काबा को ढका जाता है। इसे किसवा कहते हैं।

30 लाख लोग घर लौटेंगे

असद के पतन के बाद से सीरिया में 590 लोग बारूदी सुरंगों से मारे गए हैं, जिनमें 167 बच्चे शामिल हैंविश्व बैंक का अनुमान है कि युद्धग्रस्त क्षेत्रों के पुनर्निर्माण में 20 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगेअसद के पतन के बाद से 10 लाख से अधिक शरणार्थी और लगभग 20 लाख आंतरिक रूप से विस्थापित सीरियाई अपने घर लौटेंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़