मुंबई के साकीनाका में रेप की शिकार हुई पीड़िता की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Rape victim dies in Mumbais Sakinaka, accused arrested
निधि अविनाश । Sep 11 2021 12:49PM

महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई के साकीनाका इलाके में गैंगरेप के बाद 25 साल की महिला की मौत हो गई है।इस घटना के बाद पूरे मुंबई इलाके में आक्रोश फैल गया है। पुलिस के मुताबिक, महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया फिर उसे पीटा और उसेक बाद आरोपियों नेउसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की छड़ से वार किया।

महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई के साकीनाका इलाके में गैंगरेप के बाद 25 साल की महिला की मौत हो गई है। बता दें कि महिला के साथ टेंपो के अंदर पहले रेप किया गया फिर महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे की छड़ से हमला किया था। इस घिनौने अपराध के बाद शुक्रवार को पीड़िता की हालत काफी गंभीर बनी हुई थी लेकिन आज यानि कि शनिवार को महिला का मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: सात साल की बच्ची के साथ रेप किया था रेप, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

इस घटना के बाद पूरे मुंबई इलाके में आक्रोश फैल गया है। पुलिस के मुताबिक, महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया फिर उसे पीटा और उसेक बाद आरोपियों नेउसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की छड़ से वार किया। दरिदंगी की सारी हदे पार करने के बाद आरोपियों ने लड़की को मरा समझ सड़क पर फेंक दिया। जानकारी के लिए बता दें कि, पुलिस ने आरोपी मोहन चव्हाण (45) को गिरफ्तार कर लिया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़