America के बाद Colombia का बड़ा फैसला, Golan Heights पर Israel की संप्रभुता को दी आधिकारिक मान्यता
मंत्रालय ने कहा कि मध्य पूर्व में लगातार क्षेत्रीय अस्थिरता और इज़राइल की सुरक्षा के लिए गोलान हाइट्स के रणनीतिक महत्व को देखते हुए, कोलंबिया सरकार इस इलाके पर इज़राइल की संप्रभुता के साथ-साथ बाहरी खतरों से खुद की रक्षा करने के उस देश के अधिकार को भी मान्यता देती है। बोगोटा ने इज़राइल की लंबे समय से चली आ रही सुरक्षा चिंताओं का भी ज़िक्र किया और देश की सीमाओं पर "लगातार और अस्तित्व के लिए खतरा पैदा करने वाली सुरक्षा चुनौतियों" की ओर इशारा किया।



























































