विमान ईंधन (ATF) को GST के दायरे में लाएं! Air India, Indigo और SpiceJet की सरकार से गुहार, कहा- 60% तक पहुंचा ऑपरेशनल खर्च
एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने सरकार से विमान ईंधन (एटीएफ) को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाने की मांग की है। इन एयरलाइन कंपनियों का कहना है कि इससे उनके परिचालन खर्च में कमी आएगी। वर्तमान में राज्यों की ओर से विमान ईंधन पर उत्पाद शुल्क और मूल्य वर्धित कर (वैट) लगाया जाता है।



























































