गुरुग्राम: American Express के मैनेजर ने की आत्महत्या, प्रेम विवाह के 4 महीने बाद उठाया ये खौफनाक कदम
यह घटना सेक्टर 76 की पिरामिड सोसाइटी में हुई, जहाँ पुलिस को सूचना मिली कि ऋषभ दीक्षित ने छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। उनकी पत्नी सोनम गुप्ता ने ही अधिकारियों को इसकी सूचना दी। शुरुआती जाँच के अनुसार, इस जोड़े ने अभी चार महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था।



























































