Iran में 'साइलेंट तख्तापलट'? कूटनीति पर IRGC का कब्जा, मोजतबा खामेनेई और अहमद वाहिदी बने नए पावर सेंटर
ईरान के भीतर से आ रही खबरें दुनिया भर के रणनीतिकारों को चौंका रही हैं। 'द न्यूयॉर्क पोस्ट' और 'इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर' (ISW) की हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के कट्टरपंथी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने देश के सैन्य और कूटनीतिक तंत्र पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया है।



























































