Jammu Kashmir Accident | उधमपुर में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 21 लोगों की दर्दनाक मौत, PM मोदी और CM अब्दुल्ला ने जताया दुख
अधिकारियों ने बताया कि बस ने एक ऑटो-रिक्शा को भी अपनी चपेट में ले लिया जिससे तीपहिया वाहन में सवार लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 10 बजे रामनगर क्षेत्र में एक तीखे मोड़ पर उस वक्त हुआ जब निजी बस का चालक नियंत्रण खो बैठा।



























































