AI से Health Advice लेना पड़ेगा भारी! Research में 50% जवाब गलत, रहें सावधान
ब्रिटिश मेडिकल जर्नल की रिसर्च में खुलासा हुआ है कि स्वास्थ्य सलाह के लिए AI का उपयोग खतरनाक है। अध्ययन के मुताबिक, AI चैटबॉट्स लगभग 50% स्वास्थ्य संबंधी सवालों के गलत जवाब देते हैं। पोषण जैसे विषयों पर इनकी जानकारी अविश्वसनीय है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि AI पूरे आत्मविश्वास से गलत जानकारी देता है, जिससे यूजर्स सही और गलत में फर्क नहीं कर पाते हैं।



























































