Jammu and Kashmir Accident | उधमपुर में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटने से 7 की मौत, कई घायल
पुलिस ने बताया कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर में काघोते के पास रामनगर-ऊधमपुर हाईवे पर एक यात्री बस पलटने से सात लोगों की जान चली गई। इस घटना में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है; बचाव अभियान के लिए अधिकारी भी मौके पर पहुँच गए हैं।



























































