ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI में बड़ी हलचल, भारतीय मूल के CTO ने छोड़ा अपना पद।
भारतीय मूल के श्रीनिवास नारायणन ने ओपनएआई के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (B2B) पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कंपनी के संवाद आधारित एआई जैसे सबसे तेजी से बढ़ते उत्पादों का नेतृत्व किया था। यह फैसला ऐसे समय आया है जब एआई का क्षेत्र तेजी से विस्तार कर रहा है। नारायणन भारत लौटकर ब्रेक लेंगे, जिससे उनके अगले कदम पर तकनीकी जगत की निगाहें हैं।



























































