AIADMK पर Rahul Gandhi का बड़ा हमला, बोले- भ्रष्टाचार के कारण BJP के आगे किया ‘Surrender’
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु में एआईएडीएमके पर भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने आत्मसमर्पण करने का आरोप लगाया, और दावा किया कि क्षेत्रीय दल अब राज्य में भाजपा के प्रवेश का माध्यम बन गया है। उन्होंने यह भी कहा कि द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन ही तमिल भाषा और संस्कृति की रक्षा करेगा।



























































