UP के किसानों को Yogi सरकार की बड़ी राहत, बिना Online Registration बेचें MSP पर गेहूं
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गेहूं खरीद के लिए अनिवार्य ऑनलाइन पंजीकरण की शर्त हटा दी है, जिससे किसान अब पहले की तरह सीधे न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर अपनी उपज बेच सकेंगे। यह निर्णय पंजीकरण प्रक्रिया में आ रही कठिनाइयों के कारण किसानों को बिचौलियों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए लिया गया है।



























































