खरगे की PM Modi को सीधी चुनौती- देश से झूठ बोलना बंद करें, अभी दें Women's Reservation
लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान के बीच, मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए तत्काल 33% आरक्षण लागू करने की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम की आड़ में परिसीमन विधेयकों के जरिए चुनावी नक्शा बदलकर केवल भाजपा को फायदा पहुंचाना चाहती है।



























































