Hormuz में बढ़ा तनाव, Iran की IRGC की फायरिंग के बाद भारतीय जहाजों को सख्त हिदायत
जलडमरूमध्य पार करने के बाद, देश गरिमा को अब अरब सागर में भारतीय नौसेना द्वारा सुरक्षा दी जा रही है और इसके 22 अप्रैल को मुंबई पहुँचने की उम्मीद है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय जहाज़ों की सुरक्षित आवाजाही के लिए सरकार ईरान और अन्य देशों के संपर्क में है।



























































