कभी भी, कहीं भी! UMANG और DigiLocker से सरकारी सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित
डिजिटल इंडिया के तहत, सरकार UMANG और DigiLocker प्लेटफॉर्म्स का विस्तार कर रही है, जिससे नागरिकों को केंद्र और राज्य की 8,000 से अधिक डिजिटल सेवाएँ मिल रही हैं। इन प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों यूज़र्स पंजीकृत हैं और अरबों ट्रांज़ैक्शन हुए हैं, जो डिजिटल पब्लिक सर्विस की व्यापक पहुँच और नागरिक सशक्तिकरण को दर्शाते हैं।



























































