CM Vijay ने Periyar की नास्तिकता से खींची लकीर, बोले- हमारी पार्टी ईश्वर में विश्वास रखती है
पेरियार की तर्कवादी सोच और अपनी पार्टी के रुख के बीच अंतर बताते हुए विजय ने कहा कि हमने धार्मिक मान्यताओं को नकारे जाने के पेरियार के विचार को स्वीकार नहीं किया, लेकिन उनके व्यापक सिद्धांतों को पूरी तरह अपनाया। हमने पेरियार की शिक्षाओं को तो अपनाया, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि हम ईश्वर में विश्वास रखते हैं। हमने हमेशा यह साफ किया है कि हम किसी की विचारधारा के विरोधी नहीं हैं।



























































