Haldwani शुद्धिकरण विवाद पर CM Dhami का पलटवार, Congress पर विक्टिम कार्ड खेलने का लगाया आरोप
हल्द्वानी में खड़गे की जनसभा के बाद रैली स्थल के शुद्धिकरण पर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। कांग्रेस ने इसे भाजपा-आरएसएस की दलित-विरोधी मानसिकता और संविधान का अपमान बताया, वहीं सीएम धामी ने कांग्रेस पर 'विक्टिम कार्ड' खेलने का आरोप लगाते हुए भाजपा का खंडन किया। भाजपा ने घटना की निंदा कर जांच का आश्वासन दिया है।



























































