Delhi: Hospital में गंदगी और लंबी लाइनें देख भड़कीं CM Rekha Gupta, अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अरुणा आसफ अली अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, जहाँ उन्हें दवाइयों की कमी, खराब स्वच्छता और लंबी कतारों जैसी गंभीर अव्यवस्थाएं मिलीं। उन्होंने मरीजों की शिकायतों पर अधिकारियों को फटकार लगाई और दवाओं की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा बायोमेट्रिक उपस्थिति जैसे प्रशासनिक सुधार लागू करने के सख्त निर्देश दिए।



























































