Drug Trafficking का डिजिटल जाल: WhatsApp और Telegram बने तस्करों के नए ठिकाने, MHA ने दी चेतावनी
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने उच्च सदन को बताया कि यह जानकारी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा ड्रग्स तस्करी के मामलों की जांच के दौरान सामने आई। NCB वह केंद्रीय एजेंसी है जिसे नशीले पदार्थों और साइकोट्रोपिक पदार्थों से जुड़े मामलों की जांच का काम सौंपा गया है। राय ने सवाल का जवाब देते हुए कहा, "नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा ड्रग्स तस्करी के मामलों की जांच के दौरान, ड्रग्स तस्करों द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल के मामले सामने आए हैं।



























































