महाराष्ट्र के विकास पर PM Modi से मिले Fadnavis, केंद्र से माँगा और सहयोग
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर राज्य की विकास परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की और केंद्र से अधिक सहयोग का आग्रह किया। फडणवीस ने इस मुलाकात को 'प्रेरणादायक' बताया, जो महाराष्ट्र के सतत विकास हेतु केंद्र और राज्य के बीच समन्वय तथा साझेदारी को मजबूत करने पर केंद्रित थी।



























































