India-South Korea की नई जुगलबंदी, Defence, AI और Chip Making पर हुई Mega Deal
भारत और दक्षिण कोरिया के संबंधों को एक नई रणनीतिक दिशा मिली है। राष्ट्रपति ली जे म्युंग की भारत यात्रा के दौरान, 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार 50 अरब डॉलर तक दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही चिप निर्माण, रक्षा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग पर बनी सहमति भविष्य की एक मजबूत साझेदारी का संकेत देती है।



























































