दिमागी नक्सल पर Modi के बयान से सियासी घमासान, BJP ने P Chidambaram पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "दिमागी नक्सल" बयान पर उपजे विवाद में भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पी. चिदंबरम के बयान पर पलटवार करते हुए मनमोहन सिंह का जिक्र किया। त्रिवेदी ने कांग्रेस से पूछा है कि वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नक्सलवाद को आंतरिक सुरक्षा की सबसे बड़ी चुनौती बताने वाले आकलन से सहमत है या चिदंबरम के हालिया "गर्व" वाले बयान से, जिससे कांग्रेस की आंतरिक वैचारिक स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं।



























































