Himachal में Monsoon का कहर: 157 जानें गईं, 886 करोड़ का नुकसान; जानमाल पर भारी संकट
हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की भारी बारिश का कहर जारी है, जिससे 30 जून से अब तक 157 लोगों की मौत हो चुकी है और 886 करोड़ रुपये से ज़्यादा का व्यापक नुकसान हुआ है। भूस्खलन, सड़क दुर्घटनाओं और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुई इन मौतों के साथ, राज्य में 106 सड़कें बंद हैं तथा बिजली व पानी की आपूर्ति भी बुरी तरह बाधित हुई है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।



























































