सहनशीलता को कमजोरी न समझें...NSA डोभाल की पाकिस्तान को सबसे बड़ी चेतावनी
NSA का मुख्य तर्क सीधा है: 'डिटरेंस' तभी काम करता है जब कार्रवाई करने की इच्छाशक्ति दिखाई जाए। 7 मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के ठिकानों पर सटीक हमले (प्रिसिजन स्ट्राइक) के साथ शुरू किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' का मकसद यही साबित करना था। यह कार्रवाई कश्मीर के पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर हुए घातक आतंकी हमले के जवाब में की गई थी।



























































