Oracle Job Cut: एआई में अरबों के निवेश के बीच ओरेकल में छंटनी की तैयारी, Double-Digit प्रतिशत तक कम होंगे कर्मचारी
ओरेकल द्वारा एआई ढांचे पर 55.7 अरब डॉलर का निवेश तकनीकी क्षेत्र में बड़े बदलाव का संकेत है। कंपनी इस विस्तार और बढ़ते कर्ज को संतुलित करने के लिए अब कर्मचारियों की संख्या घटाने की तैयारी में है। यह रणनीति दर्शाती है कि कंपनियां लागत प्रबंधन के लिए मानव संसाधनों के बजाय एआई आधारित पुनर्गठन को प्राथमिकता दे रही हैं।



























































