राष्ट्र के नाम President Murmu का संदेश: 2047 तक Viksit Bharat बनाने के लिए करें काम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संबोधन में 2047 तक 'विकसित भारत' के निर्माण पर जोर दिया, जिसमें समावेशी विकास और प्रत्येक व्यक्ति तक लाभ सुनिश्चित करने की बात कही गई। उन्होंने गरीबी उन्मूलन, डिजिटल क्रांति और जन धन योजना जैसी उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए देश के प्रगति पथ को सराहा।



























































