Pakistan Crisis: इमरान खान को रिहा करो वरना भुगतने होंगे नतीजे, PTI की बड़ी चेतावनी, होगा देशव्यापी आंदोलन
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी, जिनकी पार्टी वहां सत्ता में है। उन्होंने कहा कि उन्हें युवाओं में बढ़ता असंतोष दिखाई दे रहा है। उन्होंने इस्लामाबाद में सुप्रीम कोर्ट की इमारत के बाहर पत्रकारों से कहा कि मैं युवाओं की आंखों में क्रांति की चिंगारी देख सकता हूं और कोई भी इसे नियंत्रित नहीं कर पाएगा।



























































