Delhi High Court का Arvind Kejriwal को बड़ा झटका, Justice शर्मा को हटाने की याचिका खारिज
फैसला सुनाते हुए उन्होंने कहा कि जब मैंने यह फैसला लिखना शुरू किया, तो कोर्टरूम में पूरी तरह सन्नाटा छा गया था। उस वक्त मेरे कंधों पर सिर्फ एक जज होने का दायित्व था, जिसने भारत (यानी इंडिया) के संविधान की शपथ ली है। मुझे एहसास हुआ कि एक जज के तौर पर मेरी खामोशी की ही परीक्षा हो रही थी, और अब सवाल जज की निष्पक्षता और खुद इस संस्था की साख को लेकर था।



























































