Lebanon में IDF सैनिक की हरकत पर भड़के PM Netanyahu, बोले- दोषी को मिलेगी सख्त सज़ा
एक्स पर एक पोस्ट में नेतन्याहू ने कहा कि एक यहूदी राष्ट्र के तौर पर, इजरायल यहूदियों और सभी धर्मों के अनुयायियों के बीच सहिष्णुता और आपसी सम्मान के यहूदी मूल्यों को संजोता है और उनका पालन करता है। हमारी धरती पर सभी धर्म फलते-फूलते हैं और हम अपने समाज और क्षेत्र के निर्माण में सभी धर्मों के लोगों को समान मानते हैं। उन्होंने आगे भरोसा दिलाया कि सैन्य अधिकारी दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं।



























































