'हम विश्वगुरु नहीं हैं', BJP के दिग्गज नेता Murli Manohar Joshi ने Sanskrit को राष्ट्रभाषा बनाने की उठाई मांग
भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने 'विश्वगुरु' की धारणा पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत को अभी यह दर्जा हासिल करना है। उन्होंने संस्कृत को राष्ट्रीय भाषा बनाने और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे आधुनिक क्षेत्रों में इसके उपयोग को बढ़ावा देने की पुरजोर वकालत की।



























































