Summer Rush से निपटने को Railway तैयार, देशभर में चलेंगी 18,262 Special Trips
गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए, भारतीय रेलवे 15 अप्रैल से 15 जुलाई, 2026 तक 18,262 विशेष रेल यात्राएं संचालित करेगा। इस पहल के तहत देशभर में 908 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिनमें से कई की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है ताकि यात्रियों को सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।



























































