चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, West Bengal और Tamil Nadu में 48 घंटे का 'Dry Day'
बयान में आगे कहा गया कि कानूनी प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए, 'ड्राई डे' की घोषणा और अधिसूचना संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के कानूनों के तहत की जाएगी। यह उस मतदान क्षेत्र में चुनाव के लिए मतदान के दिन से 48 घंटे पहले से शुरू होकर, मतदान समाप्त होने के लिए निर्धारित समय तक लागू रहेगा, जहाँ विधानसभा के आम चुनाव हो रहे हैं। इस अवधि में, यदि कोई पुनर्मतदान होता है, तो उसकी तारीख भी शामिल होगी।



























































