Sukhbir Badal का केजरीवाल को ओपन चैलेंज, पेपर लीक और Job Scams पर पंजाब के किसी भी University में करें बहस
बादल ने पंजाब के मंत्रियों हरजोत बैंस और बलबीर सिंह के तुरंत इस्तीफे और 10 कथित पेपर लीक मामलों की CBI जांच की मांग की। बादल ने दावा किया कि परीक्षा के पेपर लीक होने से पंजाब भर में 10 लाख से ज़्यादा छात्र प्रभावित हुए हैं और सवाल उठाया कि इस मुद्दे पर किसी सीनियर अधिकारी या मंत्री ने इस्तीफ़ा क्यों नहीं दिया।



























































