Relief for Samay Raina: होनहार युवाओं को सुधार का मौका... सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत 5 कॉमेडियन की FIR रद्द की
चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने दिव्यांगों के कल्याण के लिए कार्यक्रम आयोजित करने और फंड जुटाने जैसी कॉमेडियन की "सकारात्मक कोशिशों" की सराहना की और कहा कि ऐसी पहलों से अच्छे नतीजे मिलेंगे। रैना के अलावा, नवंबर 2024 में इंडियाज़ गॉट लेटेंट के पिछले सीज़न के एक एपिसोड में की गई टिप्पणियों को लेकर अन्य कॉमेडियन - विपुल गोयल, बलराज परमजीत सिंह घई, सोनाली ठक्कर और निशांत जगदीश तंवर - के ख़िलाफ़ दर्ज मामला भी रद्द कर दिया गया है।



























































