तमिलनाडु CM Vijay का PM Modi को पत्र, लोकसभा सीटें 543 फिक्स करने की मांग, Women's Quota भी तुरंत लागू हो
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर लोकसभा सीटों की संख्या स्थायी रूप से 543 बनाए रखने और महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू करने हेतु संविधान संशोधन का आग्रह किया है। यह कदम दक्षिणी राज्यों के संसदीय प्रतिनिधित्व में कमी की आशंका और परिसीमन के संभावित प्रभावों पर तमिलनाडु विधानसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव पर आधारित है। मुख्यमंत्री ने सीटों के मौजूदा बंटवारे को यथावत रखने की भी वकालत की है।



























































