Bhind Road Accident | मध्य प्रदेश के भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा! पिक-अप और ट्रक की टक्कर में UP के 8 मजदूरों की मौत, 30 से अधिक घायल
यह हादसा आधी रात के करीब गोहद चौराहा पुलिस स्टेशन इलाके के छिम्का गांव के पास हुआ। टक्कर के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकालकर गोहद स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।



























































