Twisha Death Case: CBI की चार्जशीट में पति-सास पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
CBI ने ट्विशा शर्मा डेथ केस में चार्जशीट दाखिल कर दी है, जिसमें हत्या का कोई सबूत नहीं मिला बल्कि इसे आत्महत्या करार दिया गया है। एजेंसी ने पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है, जो भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।



























































