Vande Mataram Bill बना कानून, राष्ट्रपति Murmu ने दी मंजूरी; राष्ट्रगान जैसा ही अब होगा सम्मान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'वंदे मातरम बिल' को मंज़ूरी दी है, जिससे राष्ट्रीय गीत को अब राष्ट्रगान के समान ही कानूनी संरक्षण प्राप्त हो गया है। इस कानून के तहत, 'वंदे मातरम' के अपमान या गायन में बाधा डालने पर अधिकतम तीन साल की जेल और जुर्माने का प्रावधान होगा, जो 'राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971' में संशोधन से लागू हुआ है।



























































