West Asia Crisis: Crude Oil की कीमतों में आग से रुपया बेहाल, Dollar के मुकाबले 44 पैसे टूटा
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण भारतीय रुपये पर भारी दबाव देखा गया। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 44 पैसे टूटकर 95.70 पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर की वैश्विक मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में गिरावट ने भी रुपये को कमजोर किया। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच रुपये में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।



























































