ममता बनर्जी को SC से अब क्या झटका लगा? TMC के बैंक खाते फ्रीज मामले में बड़ा अपडेट आ गया
जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की बेंच ने TMC को दो हफ़्ते के अंदर स्पेशल ऑफ़िसर के सामने अपनी आपत्तियां दर्ज कराने की छूट दी। इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय जांच एजेंसी से पूछा था कि क्या पार्टी के रोज़मर्रा के खर्चों को पूरा करने के लिए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले TMC गुट के फ्रीज़ किए गए बैंक अकाउंट्स से कुछ रकम कोर्ट द्वारा नियुक्त स्पेशल ऑफ़िसर को जारी की जा सकती है।



























































