FCRA संशोधन बिल JPC को भेजेगी सरकार? विपक्ष के विरोध के बीच बड़ा संकेत
सरकार विदेशी योगदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को विस्तृत जांच हेतु संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेज सकती है। यह विधेयक विदेशी फंडिंग और संपत्तियों की निगरानी, प्रबंधन व निपटान के लिए एक व्यापक ढांचा स्थापित करने का लक्ष्य रखता है, जिससे NGO के विदेशी योगदान पर सख्त नियंत्रण सुनिश्चित हो सके।



























































