Left के 'चहेते' से TMC के 'बागी' तक, Ritabrata Banerjee बगावत कर बनेंगे TMC के एकनाथ शिंदे?
ऋतब्रता पश्चिम बंगाल विधानसभा पहुंचे और टीएमसी के 80 विधायकों में से कम से कम 60 विधायकों के समर्थन का दावा किया। बागी विधायक ऋतब्रता को पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष का नेता (LoP) बनाने की मांग कर रहे हैं। यदि यह दावा सही साबित होता है, तो बागी गुट के पास दलबदल विरोधी कानून को दरकिनार करते हुए टीएमसी और उसके चिन्ह पर दावा करने के लिए पर्याप्त संख्या बल हो सकता है।



























































