Tata ग्रुप में नई पीढ़ी की एंट्री, Maya Tata संभालेंगी Westside की कमान, Global Expansion पर फोकस
टाटा की रिटेल कंपनी ट्रेंट में माया टाटा को वेस्टसाइड के डिजिटल और वैश्विक विस्तार की अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। टाटा डिजिटल में उनके अनुभव का लाभ उठाकर कंपनी अपनी ऑनलाइन रणनीति को धार देगी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में पैठ मजबूत करेगी। यह कदम ट्रेंट की आक्रामक विस्तार योजनाओं को गति देने और वेस्टसाइड को वैश्विक ब्रांड बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।



























































