Standard Chartered ने बदली India में Business Strategy, अब सिर्फ अमीर ग्राहकों पर होगा फोकस।
बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक अपनी भारतीय रणनीति बदल रहा है। बैंक ने शाखाएं 100 से घटाकर 80 कर दी हैं और अब पारंपरिक बैंकिंग की बजाय संपन्न ग्राहकों व निवेश सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करेगा। यह कदम विदेशी बैंकों के बदलते कारोबारी मॉडल को दर्शाता है, जहाँ लाभप्रदता के लिए उच्च आय वर्ग पर फोकस बढ़ रहा है।



























































